खेल

खारघर में रन फॉर अ कॉज़ मैराथन 31 जनवरी 2027 को

स्वस्थ समाज, हरित भविष्य और सामाजिक सहयोग का संदेश। दूरी: 3, 5, 10 और 21 किलोमीटर।

खारघर में रन फॉर अ कॉज़ मैराथन 31 जनवरी 2027 को
NGN

खारघर में आगामी 31 जनवरी 2027 को रन फॉर अ कॉज़ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Run For A Cause के संस्थापक ने कहा, हमारा मकसद सिर्फ दौड़ लगाना नहीं, बल्कि स्वस्थ, स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में सामूहिक प्रयास को प्रेरित करना है।

आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में हजारों प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और पर्यावरण संगठनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। प्रतिभागियों के लिए पानी, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

तारीख: रविवार, 31 जनवरी 2027 • समय: सुबह 5:30 बजे • स्थान: खारघर, नवी मुंबई • दूरी: 3KM, 5KM, 10KM, 21KM. पंजीकरण का लिंक ऊपर पोस्टर में दिया गया है।